पाकिस्तान खेला, बांग्लादेश बाहर! ICC के फैसले से मचा क्रिकेट में हड़कंप

T20 वर्ल्ड कप 2026 में ICC ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। पाकिस्तान के मुकाबले श्रीलंका में कराने के बाद भी बांग्लादेश ने भारत में खेलने से इनकार किया, जिसके चलते ICC ने उसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। बांग्लादेश की जगह अब स्कॉटलैंड की टीम वर्ल्ड कप में खेलेगी।

BREAKING NEWS

T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हुआ बांग्लादेश

भारत में खेलने से इनकार के बाद ICC ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को बड़ा झटका दिया है। ICC ने आधिकारिक तौर पर बांग्लादेश को T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तय समयसीमा में स्थिति स्पष्ट न करने और ICC प्रोटोकॉल उल्लंघन के चलते यह फैसला लिया गया। बांग्लादेश की जगह अब स्कॉटलैंड की टीम टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश की आधिकारिक तौर पर विदाई हो गई है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने सुरक्षा कारणों से भारत में खेलने से इनकार करने के बाद बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है। उसकी जगह अब स्कॉटलैंड की टीम को शामिल किया जाएगा।

समाचार एजेंसी पीटीआई और बीबीसी स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसी ने यह फैसला बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की ओर से तय समयसीमा के भीतर स्थिति स्पष्ट न करने के कारण लिया है।

भारत में खेलने से इनकार बना वजह

दरअसल, बांग्लादेश ने भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में अपने मैच भारत के बाहर कराने की मांग की थी। बीसीबी का कहना था कि मौजूदा हालात में भारत में टीम की सुरक्षा को खतरा है और मैच श्रीलंका में कराए जाने चाहिए।

हालांकि, आईसीसी ने इस दावे को खारिज करते हुए साफ कहा था कि किसी भी तरह का ठोस सुरक्षा खतरा नहीं है। इसके बावजूद बांग्लादेश अपने फैसले पर अड़ा रहा।

24 घंटे की डेडलाइन भी की नजरअंदाज

रिपोर्ट्स के अनुसार, आईसीसी ने बीसीबी को भारत आने को लेकर अपनी स्थिति साफ करने के लिए 24 घंटे की आधिकारिक डेडलाइन दी थी। लेकिन इस अवधि में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद आईसीसी ने बड़ा कदम उठाया।

सूत्रों का कहना है कि आईसीसी चेयरमैन जय शाह की ओर से बीसीबी चेयरमैन को एक आधिकारिक ई-मेल भेजकर यह जानकारी दे दी गई है कि बांग्लादेश को टूर्नामेंट से रिप्लेस किया जा चुका है।

ICC प्रोटोकॉल उल्लंघन का आरोप

आईसीसी सूत्रों के मुताबिक, बीसीबी ने ढाका में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सार्वजनिक बयान दिया, जिसे आईसीसी प्रोटोकॉल का उल्लंघन माना गया। इसने भी बांग्लादेश के खिलाफ फैसले को तेज़ किया।

स्कॉटलैंड को मिला सुनहरा मौका

बांग्लादेश की जगह अब स्कॉटलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने का मौका मिलेगा। स्कॉटलैंड की टीम ग्रुप स्टेज में वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, इटली और नेपाल के खिलाफ मुकाबले खेलेगी।

संभावित कार्यक्रम के अनुसार:

  • 7 फरवरी: वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड
  • 9 फरवरी: इटली बनाम स्कॉटलैंड
  • 14 फरवरी: इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड (कोलकाता)
  • 17 फरवरी: नेपाल बनाम स्कॉटलैंड (मुंबई)

क्रिकेट जगत में हलचल

आईसीसी के इस फैसले के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हलचल मच गई है। जहां बांग्लादेश की गैरमौजूदगी टूर्नामेंट के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है, वहीं स्कॉटलैंड के लिए यह खुद को साबित करने का सुनहरा मौका है।

Leave a Comment